Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदबंगों ने घर में घुसकर मां बेटी समेत पांच को पिटकर किया...

दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटी समेत पांच को पिटकर किया घायल

  • घर में घुसकर तोड़फोड़ लूटपाट करने का आरोप
  • सरायख्वाजा के हरबसपुर छून्छा गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर छून्छा गांव में दबंगों ने तड़के सुबह घर में घुसकर लाठी डंडों से मां बेटी और दो बेटों को समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला के शरीर से जेवर नोच लिए घर में तोड़फोड़ की और घर के बक्से अटैची सब बाहर फेंक कर क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर घर में घुसकर मारने पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि हरबसपुर छून्छा गांव में विश्वास मिश्रा का परिवार पुश्तैनी मकान में रहता है। विश्वास मिश्रा बाहर ड्यूटी पर गए हुए थे। दबंगों ने पहले तो शनिवार की रात पूनम मिश्रा को मारने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी, लेकिन वह दरवाजा बंद कर भीतर कर ली। लेकिन आधा दर्जन की संख्या मे एक जुट होकर दबंगों ने रविवार की सुबह घर पर हमला कर दिया और घर में घुसकर लाठी डंडे ईट से पूनम और उनके बच्चों बेटी को मारना शुरू कर दिया। बचाव परिवार में इधर-उधर चिल्लाने भागने लगी। लेकिन दबंगों ने घर में घेर कर पीटा और इसके बाद करकट दरवाजे दीवाल तोड़ दिए। घर के अन्दर रखे सभी बक्से अटैची बर्तन बाहर फेंक दिए और इस दौरान घायल पूनम ने आरोप लगाया कि चेन अंगूठी पायल और कान की बाली भी छीन लिए। दबंगों ने जान मरते की धमकी देते हुए कहा कि पुलिस में शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। इसके पूर्व मे मारने पीटने  को लेकर पूनम मिश्रा ने पुलिस विभाग में शिकायत की थी। जिसके कारण दबंगो ने घटना को अंजाम दिया। दबंग के हमले में 44वर्षीय पूनम, 13वर्षीय बेटी सृष्टि 20वर्षीय बेटा श्रेयस, 17वर्षीय बेटा श्रुअस और  42वर्षीय विवेकानंद घायल हुआ। मौके पर वह 112नंबर पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना पाकर ड्यूटी से विश्वास मिश्रा घर पहुंच गए और सृष्टि गंभीर रूप से घायल  थी, जिसे उपचार के लिए वह अस्पताल ले गए। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित का पति विश्वास मिश्रा का आरोप है कि यह लोग आए दिन हमारा पुश्तैनी मकान आवादी की जमीन हड़पने के चक्कर में मारते  पीटते  हैं और पुलिस भी सुनवाई नहीं करती है। इसके पहले चार दिन पूर्व भी मारे थे। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नही की थी। इससे खुन्नस खाए हुए मनबढो ने दोबारा घटना को अंजाम दिए। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कारवाही की जाएगी।