Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसेंध काटकर आभूषण की दुकान से 10लाख की चोरी

सेंध काटकर आभूषण की दुकान से 10लाख की चोरी

जौनपुर धारा, खुटहन। सरपतहां थाना क्षेत्र के हमजापुर(ऊसरगांव) बाजार में शुक्रवार रात एक आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोर नकदी समेत लगभग दस लाख रुपए मूल्य के आभूषण उठा ले गए। मकान मालिक द्वारा दी गई सूचना से दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में लगी है। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला निवासी शिवकुमार सोनी उर्फ गोलू क्षेत्र के हमजापुर में शिवकुमार ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। रोजाना की भांति शुक्रवार को भी शाम 6बजे वह दुकान बंद के घर चला गया था। शनिवार सुबह मकान मालिक बृज मोहन गौड़ द्वारा उसे सूचना मिली कि उसके दुकान में सेंध काटी गई है। जिसके बाद वह भागते हुए दुकान पर पहुंचा। पीड़ित के अनुसार दुकान से 3.5किलोग्राम चांदी, 72ग्राम सोना के अलावा चार हजार रुपए नकद गायब हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपए है। चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर अरविंद यादव ने बताया कि सुबह चोरी की सूचना मिली है, छानबीन की जा रही है।