जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने मंदिर परिसर में लगाए गए कैमरों की जांच किया। जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। मंदिर में जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जिले के कई उपनिरीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर में लगाऐ गये थे। पुलिसकर्मी द्वारा मंदीर पर बनाये गये कंट्रोल रूम से मेले आये सभी दर्शनार्थी को समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सूचना दिये जा रहे थे। इसके अलावा देवकली में स्थित शिवमंदिर व शिवनगर आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ रही। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, कांस्टेबल पुष्पेंद्र वर्मा, म.का.प्रीति सिंह, आशनी सिंह, कलावती देवी और मंदीर के पुजारी व पंडा शिवशंकर दुबे, आशीष दुबे(टिल्लु बाबा), रामकृत गिरी और मंदीर के अध्यक्ष राजेंद्र यादव भी मंदीर पर उपास्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Previous article
Next article


