जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी रामसिंह पुत्र स्व कल्पना सिंह को पुलिस सोमवार की तड़के सुबह घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के द्वारा चलाए गए अपराध एवं अपराधियों के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह मय हमराह द्वारा न्यायालय एसीजेएम तृतीय कोर्ट न.14 द्वारा जारी एनबीडब्लू मुकदमा न.1717/15 धारा 60आबकारी के तहत अभियुक्त रामसिंह पुत्र स्व कल्पनाथ सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम से उप निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह, हे.का.जंग बहादुर यादव, का.जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफतार


