जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा तहसील सदर में बने लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर नेपियर घास बोई जाए जिससे मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गौशालाओं में और उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को यह भी निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में खाली जमीनों पर नैपियर घास बोये जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा पूर्ण ढंग से कार्य करने और बैठने के लिए एक स्थान की आवश्यकता होती है जनपद में लेखपाल संघ भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है उसका आज लोकार्पण किया गया जहां पर लेखपाल बैठकर जनता की सुनवाई करेंगे और सरकार की मंशा के अनुरूप त्वरित रूप से उनकी समस्याओं को निस्तारित करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूर्ति यादव, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर बोआई करें नेपियर घास : जिलाधिकारी


