Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र व बॉलीवुड से मिला अच्छा अनुभव

सामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र व बॉलीवुड से मिला अच्छा अनुभव

जौनपुर धारा, जौनपुर। आईएएस अभिषेक सिंह ने एक शाम पत्रकारों के नाम का आयोजन किया। जिसमें जनपद के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार सम्मिलित हुए।

पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक सिंह ने अपने प्रशासनिक एवं सामाजिक जीवन का अनुभव साझा किया। इन सारी बातों को पत्रकारों से साझा किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि सामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र व बॉलीवुड में बहुत अच्छा अनुभव मिला सभी का सपोर्ट मिला सरकार की नीतियों के बारे में मीडिया को जवाब देते हुए, अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकार की सारी योजनाएं बहुत अच्छी है। मेरी भी हार्दिक इच्छा है की सरकार के सहयोग से मैं अपने जौनपुर वासियों को प्रदेशवासियों को 2047 तक विकसित भारत में जौनपुर का नाम प्रदेश का नाम सबसे बेहतर कर सकूं। उसमें मेरी अहम भूमिका रहेगी। समाज सेवा में मेरा जो रुझान है। मेरे जौनपुर वालों के लिए मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं पर यह संकल्प मेरा हमेशा रहेगा। मेरा जौनपुर मेरा शहर मेरे शहर के हर एक नागरिक को चाहे वह किसी धर्म जाति का हो सबको मेरे लायक जो भी जरूरत हो मैं उसके हर सुख दुख में बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा वर्तमान में राम भक्तों के लिए चौकिया धाम से अयोध्या धाम निषाद रथ बस चलना शुरू हाे गया है।