Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसामाजिक कार्यों में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका

सामाजिक कार्यों में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वयंसेवक समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। स्वयंसेवक कॉलेज और समाज को जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण कोविड काल में वालिंटियर के रूप में किए  कार्यों के रूप में देखा जा चुका हैं। उक्त संबोधन राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राजबहादुर यादव ने कही। इसके बाद वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ.  तेज प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रशांत सिंह ने समन्वयक का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम के अगले क्रम में डॉ. बिटर ने देश के अमृत काल में राष्ट्र के विकास में स्वयंसेवक किस प्रकार अपना योगदान दे सकते हंै इस पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।