- रासेयो के तहत हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
जौनपुर धारा, पराऊगंज। स्थानीय क्षेत्र के श्रीहरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिवस सभी स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत के बाद महाविद्यालय द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता विषय नई शिक्षा नीति आयोजित हुई। तत्पश्चात आसपास के क्षेत्रीय इलाकों में जाकर स्वयंसेवकों ने साफ सफाई का अभियान चलाया।
उसके उपरांत महाविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगापुर के ग्राम प्रधान ने भ्रष्टाचार को रेखांकित करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार रहित जीवन हम सभी को अपनाना चाहिए। सदाचार का भाव जीवन में अपनाकर हम सबको समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है प्राचार्य डॉ. सभाजीत ने भ्रष्टाचार शब्द के बारे में बताते हुए एक स्लोगन के माध्यम से कहा कि हम सभी को एक संकल्प लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार मिटाओ -नया भारत बनाओ के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी राजनाथ तथा संतोष कुमार ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बालकृष्ण दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष प्यारे लाल यादव ने किया।


