Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसात दिवसीय श्रीमद् भावगत कथा 'ज्ञान यज्ञ' सम्पन्न

सात दिवसीय श्रीमद् भावगत कथा ‘ज्ञान यज्ञ’ सम्पन्न

  • कथाव्यास आचार्य पद्मेश जी महाराज के संरक्षण में हुआ आयोजन
  • राधे कृष्ण के जयकारे से  गुंजयमान हुआ पांडाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पश्चिमी कौड़ियां में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ‘ज्ञान यज्ञ’ का समापन गुरुवार देर शाम को हुआ।

जायसवाल परिवार द्वारा कथा व्यास आचार्य पद्मेश महाराज को भव्यता पूर्ण ढंग से मंच से सम्मानित किया गया। कथा व्यास पद्मेश महाराज ने श्रीमद् भागवत के महात्म के चर्चा करते हुए गोकर्ण उपाख्यान के माध्यम से यह बताया कैसा भी पाप निष्ठ व्यक्ति हो उसका भी उद्धार श्रीमद् भगवान कथा के श्रवण मात्र से हो जाता हैं। वास्तव में श्रीमद् भागवत मृत्यु के भय को समाप्त कर देता हैं। आगे कहा कि माता-पिता को सदैव प्रसन्न रखना चाहिए जो अपने माता पिता को दुःख देता हैं वह घोर नरक का भागी हुआ हैं। गुरुकुल शिक्षा, सुदामा मित्रता से लेकर परीक्षित मोक्ष तक की कथा सुन भक्त स्रोता मंत्रमुग्ध रहे। राधेकृष्ण के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। आयोजक एवं श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस दौरान विजय जायसवाल, जय कुमार, मनोज कुमार, रीता जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, स्नेहा, विशाल, क्षितिज, शिवांश, हर्ष जायसवाल, ध्रुव आदि मौजूद रहे।