Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरघना कोहरा से बस ट्रक की हुई भिड़ंत में चालक समेत आठ...

घना कोहरा से बस ट्रक की हुई भिड़ंत में चालक समेत आठ घायल

  • नेशनल हाईवे बाईपास पर इटहरा में हुआ हादसा।

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायबरेली जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईटहरा बाईपास पर शुक्रवार की सुबह साढे आठ बजे यात्रियों को लेकर बादशाहपुर आ रही एक प्राईवेट बस की विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ट्रक की घने कोहरे के चलते आमने-सामने की भिडंत हो गयी। जिसमे दोनो वाहनों के चालकों सहित 8यात्री घायल हो गए। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई जिन्हें उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। बताते हैं कि सुजानगंज बेलवार से सवारी लेकर बादशाहपुर आ रही एक प्राईवेट बस जैसे ही ईटहरा बाईपास पर पहुंची कि घने कोहरे के कारण विपरीत दिशा से लखनऊ जा रही डीसीएम ट्रक और बस से सामने से भिडंत हो गई। जिससे बस में बैठे रजनीश(33) आएशा (41)सितारा (31) निवासी बेझवत थाना सुजानगंज, गंगा प्रसाद(72) निवासी सराय केवट सुजानगंज, प्रेमशीला (51)सौदपुर सुल्तानपुर, कुसुम सिंह(29) मुंगराबादशाहपुर, डीसीएम चालक विकास (24)निवासी कैलीडीह थाना फतनपुर प्रतापगढ़ व बस चालक ललऊ(37) सराय केवट सुजानगंज घायल हो गए। दोनों वाहन चालकों की हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस में अन्य यात्रिओ को भी चोटें आई थीं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनो वाहनों को थाने ले लाये और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थान पर भेज दिया।