जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जखनियां गांव निवासी एक विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगायी कि मेरी शादी मीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत लासा गांव निवासी फूलचन्द गुप्ता के बेटे रविन्द्र गुप्ता के साथ हुई थी। मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन मेरे ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही मेरे ससुराल में मेरी सास अमरावती देवी, ससुर फूलचन्द, पति रविन्द्र गुप्ता, जेठ अरविन्द, सरोज, जेठानी मंजू व भतीजा नेपाली दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नकद के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं और गालियां देते हैं व मारते-पीटते हैं। कहते हैं मुझे एक बाइक व एक लाख रुपये नकद दो नहीं तो तुम्हें जान से मार डालेंगे। दो जनवरी को मेरे जेठ सरोज मेरे कमरे में आये और मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया व मुझे मारा पीटा व मेरे ससुराल के लोग मेरे दोनों बच्चों को भी छीन लिया व मुझे घर से निकाल दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सात के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
Previous article

