Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना प्रभारी ने व्यापारियों संग की बैठक

ऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना प्रभारी ने व्यापारियों संग की बैठक

  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए अहम दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, खेतासराय। यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने व लोगों को जागरूक करने की दिशा में सरकार सख्ती बरत रही है। सम्बंधित अधिकारियों को आए दिन जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था बनाएं व सहयोग के लिए अपील की जा रही है। वहीं महिला सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने व्यापारियों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा अपनी दुकानों के सामने कैमरा लगाने और सहयोग करने की अपील किया है। बैठक में प्रमुख रूप से सर्राफा व्यवसायी, ग्राहक सेवा केंद्र, सहज जन सेवा केंद्र आदि संचालकों के साथ बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई चर्चा के उपरान्त प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने सभी संचालकों को ज्यादा से ज्यादा कैमरा लगाने की अपील किया है ताकि किसी की प्रकार की समस्या आने पर तत्काल ट्रेस किया जा सके जिससे अपराध में कमी आएगी। इसके साथ ही साथ एक दूसरे का सहयोग भी करें। इस अवसर पर मनोज सेठ, नौशाद अहमद, राकेश कुमार सोनी, प्रमोद कुमार सेठ, प्रेम यादव, राम सजीवन आदि लोग उपस्थित रहे।