― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाइबर ठगी के शिकार महिला व युवक को पुलिस ने दिलाया पैसा

साइबर ठगी के शिकार महिला व युवक को पुलिस ने दिलाया पैसा

  • कोतवाली पुलिस व साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता

जौनपुर धारा, शाहगंज। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे महिला व युवक को ठगों ने अपना शिकार बना 57950 रुपया खाते में जमा करा लिया था। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता से दोनों पीड़ित के खाते में वापस आया तो भुक्तभेगी ने पुलिस का प्रशंसा करते नहीं थक रहे। क्षेत्र के मोहम्मद सऊद का 9 जुलाई को अकाउंट से आनलाइन 20 हजार रुपये कट गए थे। जिसकी शिकायत साइबर हेल्प प्रभारी कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा को दिया। तत्परता से छानबीन कर 24 घंटे में कम्प्यूटर आपरेटर साइबर सेल ने अकाउंट में पैसा वापस कराया। इसी प्रकार जनपद के भरता राजगढ़ निवासी सरस्वती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद 4 जुलाई को आनलाइन ठगी का शिकार हो गई थी। जिसकी गहनता से जांच कर 6 जुलाई को 37950 रुपये साइबर सेल आपरेटर नीरज कुमार शर्मा ने वापस कराया। पैसा वापस पाकर भुक्तभेगी ने साइबर सेल का शुक्रिया अदा किया। इस संबंध में नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का आनलाइन प्रâाड हुआ तो 24 घंटे के अन्दर कम्पलेन दर्ज कराएं। अगर किसी कारण वश मुकदमा नहीं दर्ज करा पाये तो आनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट बेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

Share Now...