जौनपुर धारा, सुजानगंज। ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं सफाई कर्मियो की उपस्थिति रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. देवेंद्र पाल ने संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम के संदर्भ में बताया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए भेजन करने के पहले हाथों को साबुन से धुलाई करें, सर्दी, जुकाम अथवा बुखार होने पर खून पेशाब की तुरंत जांच कराये, जिससे संचारी रोग नियंत्रण से बचाव किया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने सभी सफाई कर्मियों को विशेष रूप से अपने ग्राम सभा की साफ-सफाई के दौरान विद्यालय और मंदिर की भी सफाई करें, जिससे संचारी रोग से लोगों को बचाया जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक आयोजित


