जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई-प्रयागराज रेलखंड पर असवां गांव के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक सुसराल आया हुआ था। उसकी पहचान महेश कुमार हरिजन (32) ग्राम खरगपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की शादी आठ वर्ष पूर्व मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी रामसहाय हरिजन की पुत्री सुलेखा देवी के साथ बड़े धूमधाम के साथ हुई थी। दो दिन पूर्व युवक अपने ससुराल आया हुआ था। सोमवार को गोरखपुर से चलकर कुर्ला जाने वाली 15018 एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर उसने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत


