Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरलालका रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार दिन के 1 बजे मोहल्ला आलमगंज निवासी मोहम्मद साबिर की 8 वर्षीय पुत्री आनाविया स्कूल से पढ़कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। उसी समय अचानक भीड़-भाड़ होने के नाते ई-रिक्शा में झटका लगा। झटका लगने के कारण उक्त बालिका अचानक सड़क पर आ गई और तेज गति से आ रही स्कूल की एक बस की चपेट में आ गई। स्कूल बस का चक्का उक्त बालिका के ऊपर से पार हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एक युवक उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी जैसे परिजनों को लगी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की लाश को लेकर घर चले गए। शहरी इलाके में जाम की समस्या से जहां निजात नहीं मिल रही है वहीं दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। जाम के कारण उक्त स्कूल की मासूम बच्ची दुर्घटना का शिकार हो गयी। शहरी इलाके के कई बड़े स्कूलों द्वारा बड़े वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।