- पुलिस से भी नोकझोंक कर पथर गड्डी का पत्थर उखाड़ फेंका, नाप की सरकारी जरीब ले भागे
- सरायख्वाजा के अफलेपुर गांव का मामला, ग्राम प्रधान को दिया फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में सरकारी जमीन की नाप करने गए राजस्व टीम से दबंग महिला पुरुष भिड़ गये और पुलिस से नोकझोंक करते हुए पथर गड्डी का पत्थर उखाड़ फेंका और राजस्व टीम की नाप जरीब को लेकर भाग गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि आरोपी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा अफलेपुर में शासन की ओर से आरआरसी सेंटर बनाने के लिए निर्देश आया हुआ है जिसके क्रम में ग्राम प्रधान राजाराम जायसवाल ने सरकारी जमीन पर सेंटर बनवाने के लिए राजस्व कर्मियों से संपर्क किया और एसडीएम शाहगंज के आदेश पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, कानूनगो रामचंद्र, लेखपाल रमेश बिंद व पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 16 बिस्वा सरकारी जमीन मे आरआरसी सेंटर की जमीन के लिए नाप शुरू हो गई पत्थर गड्डी होने लगी। इसी दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे का दावा करते हुए गाँव के संतोष गौतम व उसकी पत्नी और उसके पिता मौके पर पहुंच गए। पहले तो पुलिसकर्मियों से नोकझोंक मारपीट की। धमकी देते हुए राजस्व टीम से भिड़ गये और लाठी लेकर मारने दौड़ा लिया और नाप कर पत्थर गड्डी किया हुआ पत्थर उखाड़ फेंका। इसके बाद नाप करने वाली सरकारी जरीब को दबंग पति पत्नी लेकर भाग गये। हालांकि इस घटनाक्रम का वहां के एक युवक ने आधा अधूरा वीडियो बना लिया था और जो वायरल हो गया। अफलेपुर गांव मात्र एक ही सरकारी जमीन थी, जहां थोड़े जमीन पर सेन्टर बनना है लेकिन पुलिस व राजस्व टीम सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने में नाकाम रही। वहीं कब्जा जताने वाले परिवार ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया। पुलिस ने एक आरोपी युवक संतोष को हिरासत में लेकर जरीब को बरामद कर लिया है। इस बारे में प्रधान राजाराम जायसवाल का कहना है कि वहां 16 बिस्वा सरकारी जमीन है लेकिन मनमानी रूप से एक दबंग परिवार द्वारा सभी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और नाप करने गई टीम व अन्य सभी को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी आये दिन देता है। शासन द्वारा चयनित इस गांव में आरआरसी सेंटर का निर्माण के लिए दो विस्वा जमीन नहीं मिल पा रही है। जब वहां निर्माण कार्य करने का प्रयास किया तो दबंग पति पत्नी फर्जी एससीएसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं।



