- 53 प्रार्थना पत्र में 17 का निस्तारण
जौनपुर धारा, शाहगंज। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता तहसील सभागार में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने कुल 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों कर्मचारियों को चेताया कि प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध व निष्पक्षता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। देरी अथवा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार फरियादियों के साथ कत्तई न करें। इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी समेत सर्किल के थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मी व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



