Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमितियों पर डीएपी खाद की किल्लत, किसान हलाकान

समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत, किसान हलाकान

निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद लेने को किसान मजबूर

जौनपुर धारा, खेतासराय। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद का अभाव है। डीएपी खाद न मिलने से गेहूं की बुआई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसान निजी दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खाद लेने को मजबूर हैं। इन दिनों किसान धान की कटाई करके गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। अधिकतर किसान गेहूं, आलू, मटर, सरसों की बुआई कर रहे हैं। ऐसे में सहकारी समितियों पर डीएपी खाद नदारत है। खाद के लिए परेशान किसान आए दिन समितियों का चक्कर काट रहे हैं। डंडसौली निवासी किसान किशन चन्द्र का कहना है कि सोसायटियों में खाद के लिए जाते हैं तो खाद कब तक आएगी इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। सोंधी निवासी किसान राममिलन यादव ने बताया कि खाद के लिए खेतासराय सहकारी समिति रोज चक्कर काट रहे हैं। एडीओ कॉपरेटिव दुर्ग विजय ने बताया कि विकासखण्ड शाहगंज के अंतर्गत एक दर्जन सहकारी समितियां हैं।इनमें से दो बंद अवस्था में हैं। ऊपर से खाद आपूर्ति की समस्या है। जितनी आपूर्ति हो रही है उतने का ही वितरण हो रहा है।