जौनपुर धारा, जौनपुर। क्षेत्रीय किसानों ने सामाजिक कार्यकर्ता व किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण, गोमती नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने, रोडवेज बस का अत्यधिक किराया लेने, खुज्झी-जौनपुर मार्ग पर टाई नाले पर बने पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हो रही परेशानी व उसके निदान के संबंध में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि स्वयं के स्तर से प्रयास कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। किसानों ने डीएम को बताया कि राजमार्ग के निर्माण न होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण रोडवेज बस का दोगुना किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है। जिलाधिकारी को किसानों ने समस्याओं से संबंधित पूर्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व परिवहन मंत्री को दिए गए ज्ञापन को भी सौंपा तथा कहा कि 15 अप्रैल तक समस्या के निराकरण का प्रयास नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। किसानों के अनुसार जिलाधिकारी ने समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में सूर्यनाथ सिंह, अरविंद पांडेय, राजू सिंह, मनीष कुमार सिंह, राजू, वंशराज निषाद, सोनू राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
समस्याओं के निराकरण के लिए किसानों ने डीएम को सौंपा पत्रक

Previous article
Next article

