Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमर कैंप का प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

समर कैंप का प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, बदलापुर। प्राथमिक विद्यालय कवेली में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में समर कैंप विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एआरपी राजभारत मिश्र ने किया। यह कैंप 15जून तक चलेगा। इस कैंप में बच्चों को मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेल और गतिविधि कराई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका चंदा अंसारी और सहायक अध्यापक जियालाल ने बच्चों को स्वास्थ से संबंधित योगासन और कसरत बताया। बच्चों के पठन-पाठन से संबंधित बिंदुओं पर एआरपी राजभारत मिश्र ने गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया। एआरपी ने बताया कि ऐसे कैंपों के आयोजन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। क्योंकि लंबे समय से विद्यालय बंद होने के कारण उनको बहुत कुछ भूल जाता है। उसको तरो ताजा करने के लिए और पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विभाग करता रहता है।