― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेई के संज्ञान में बिना कनेक्शन हो रही बिजली आपूर्ति

जेई के संज्ञान में बिना कनेक्शन हो रही बिजली आपूर्ति

सरकार के मंसूबों को फेल करनें में जुटा विभाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली की चोरी करने वालों पर सरकार सख्त कदम उठा रही है। प्रदेश भर में बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू कर कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पर अटल है। उसके बावजूद चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसमें कहीं न कहीं विजली विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बता दें कि इन दिनों कोतवाली फीडर क्षेत्र के चहारसू चौराहा से उर्दू बाजार तक सीवर पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। जिसमें बिना कनेक्शन के विद्युत उपयोग किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अवर अभियंता व उपखण्ड अधिकारी की मिली भगत से नगर के कई क्षेत्रों में फर्जी तरीके से बिना कनेक्शन बिजली आपूर्ति दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इसमें अधिकारियों की कितनी भूमिका है यह तो जाँच का विषय है। पहचान न उजागर करने की शर्त पर सीवर पाइपलाइन के एक कर्मी ने बताया कि कनेक्शन नहीं लिया गया है। विभाग के लोग आते रहतें हैं। बाकी की जानकारी ठेकेदार को है। नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्रों में इस प्रकार के कारनामें कभी भी सरकार की मंशा को सफल नहीं होने देंगे।

Share Now...