Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसब्र का पैकर थे इमाम मूसा काजिम : मुब्बशिर हुसैन

सब्र का पैकर थे इमाम मूसा काजिम : मुब्बशिर हुसैन

  • शहादत दिवस पर शिया जामा मस्जिद में आयोजित हुई मजलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में शुक्रवार को बाद नमाजे जुमा मजलिस को खिताब करते हुए जामिया ईमानिया नासिरया के अध्यापक मौलाना सैय्यद मुब्बशिर हुसैन रिजवी ने कहा कि हमारे सातवें इमाम मुसा काजिम (अ.स ) की आज शहादत का दिन है। आज पूरी दुनिया में बाबुल हवायज हजरत इमाम मूसा काजिम की शहादत पर मजलिस का अयोजन किया जा रहा है। उनके मजार रौज ए काजमैन इराक में लाखों की संख्या में जायरीन जमा होकर उनकी शहादत का गम मना रहे हैं। अब्बासी खलीफा हारून रशीद ने 25 रजब 183 हिजरी को इमाम मूसा काजिम को जहर देकर शहीद किया था। मजलिस में कुछ मरहूमीन मरहूमात के लिए फातेहा खानी भी की गई। जिनके इसाले सवाब के लिए मजलिस आयोजित की गई। इस मौके पर शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी, सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट, डाक्टर हाशिम खां, मोहम्मद नासिर रजा गुड्डू, सैय्यद असलम नकवी, सैय्यद इरशाद हैदर जैदी आदि मौजूद रहे।