― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में युवक की मौत 

सड़क हादसे में युवक की मौत 

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खरतापपुर(डेहरी) निवासी एक बाइस वर्षीय युवक की अखंडनगर(सुल्तानपुर) के कलान क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसे ने जहां पत्नी के सुहाग को छीन लिया वहीं छ माह के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। इस दुखपूर्ण नजारे से लोगों में कोहराम मच गया सभी निःशब्द हो उठे। उधर मा कैंसर से जूझ रही है। गौरतलब हो कि क्षेत्र के खरतापपुर निवासी सुमित यादव 22पुत्र राम कृपाल शुक्रवार सुबह को बाइक द्वारा कलान क्षेत्र में अपने परिजन से मिलने गया था। वापसी में लगभग 11बजे वह सड़क पर आया ही था कि उसी दौरान जालन्धर जा रही बस अनियन्त्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त मृतक की साल भर पहले शादी हुई थी और उसके पास छ माह का एक बेटा भी है। हादसे ने जहां पत्नी का सुहाग छीन लिया वहीं बेटे के सिर से पिता का साया उठा दिया। वहीं कैंसर से जूझ रही मां तो बेटे की आकस्मिक मौत पर बेसुध सी हो गयी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे से सभी गमजदा दिखे। पत्नी और बच्चे तथा मा को लेकर समूचा क्षेत्र शोक में निःशब्द सा हो गया।

Share Now...