Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार को बचाने में लुधियाना जा रही बस पलटी

बाइक सवार को बचाने में लुधियाना जा रही बस पलटी

  • शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जौनपुर धारा, शाहगंज। सीमा से सटे समीपवर्ती जनपद के कलान चौराहा स्थित काली मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लुधियाना पंजाब जा रही गिल हाइवेज की बस पलटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बस में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद से यात्रियों से भरी गिल हाईवेज की बस शुक्रवार की सुबह पंजाब प्रांत के लुधियाना जा रही थी। जैसे ही सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के कलान चौराहा स्थित काली मंदिर समीप पहुची। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में आने से बाइक सवार सरपतहां थाना क्षेत्र के खरतापपुर गांव निवासी 21वर्षीय सुमित पुत्र राम कृपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को उपचार के लिए अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया। वही बस में सवार  लगभग एक दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर निवासी धर्मेन्द्र (54)पुत्र मखुरी प्रसाद व जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलाहपुर गांव निवासी सोचन राजभर (45) पुत्र शिवदास को एम्बुलेंस की मदद से शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।