जौनपुर धारा, चंदवक। खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर मारिकपुर बाजार के पास एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन के धक्के से घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। सोमवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हिसामपुर गांव निवासी राम सरन उर्फ अमर पेंटर (45) एक सप्ताह पूर्व 9 जनवरी को खुज्झी से बाइक से घर जा रहा था मारिकपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन से धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Previous article
Next article

