जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के दिलावरपुर गंजपाल बस्ती में रविवार की सुबह 7 बजे के आसपास शिवानी जायसवाल पत्नी दीपक कुमार जायसवाल घर के बाथरूम में नहाने गयी। बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ था। शिवानी ने पानी गरम करने के लिए गीजर का स्विच ऑन किया। गीजर के अंदर टेक्निकल फॉल्ट होने के कारण गैस लीकेज हो गया जिससे शिवानी को ऑक्सीजन नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गयी। शिवानी के ससुर छोटेलाल जायसवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले नया गैस सिलेंडर गीजर में लगाया गया था और चल भी रहा था। दो दिनों में कोई भी फाल्ट नहीं हुआ। किसी वजह से गैस सिलेंडर व गीजर में टेक्निकल फॉल्ट हो गया जिसकी वजह से गैस लिक कर गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिस समय बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो शिवानी बेहोश मिली पीएम रिपोर्ट में अस्पष्ट हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि आक्सीजन न मिलने की वजह से शिवानी की मौत हो गयी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
महिला की मौत का कारण बना गैस गीजर

Previous article
Next article

