Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा रथ को डीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

सड़क सुरक्षा रथ को डीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस पर कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त रथ जनपद के मुख्य मार्गो से होते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आकर समाप्त हुयी। उक्त के पश्चात सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित जनमानस एवं स्कूल के छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 5 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस दौरान लोगों को रोड सेफ्टी के विषय्ा में जागरूक किया जायेगा, जिससे लोग जागरूक हो सकें और सड़कों पर चलते समय नियमों का पालन कर अपनी व अन्य लोगों के जान माल की सुरक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रयास है कि जन सहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया जाए। इसमें सभी संबंधित विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन आदि विभागों के द्वारा आपस में समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम के अंतर्गत सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट पहनना और ओवरस्पीडिंग न करना, इसका सभी लोग पालन करें, यही लोगों से अपील की जा रही है। उक्त अवसर पर प्र. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) स्मिता वर्मा ने लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी विस्तार पूर्वक दी एवं समस्त को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी हैण्डबिल, पम्पलेट उपलब्ध कराये गये। उक्त अवसर पर ट्रैफिक एवं एआरटीओ के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।