Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क पर मृत मिले राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर दफनाया

सड़क पर मृत मिले राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर दफनाया

जौनपुर धारा, सिकरारा। थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाया गया। बाजार वासियों के मुताबिक उक्त पक्षी को रात में किसी वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई थी। सुबह लोगों ने इसकी सूचना वनविभाग व ग्राम प्रधान को दी। प्रधानपति मोहम्मद असलम, सफाईकर्मी देवेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राहुल विश्वकर्मा व गांव निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी अभिषेक सिंह के साथ मृत राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर खेत में दफना दिया। बाजारवासियों की सूचना के बावजूद वनविभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुँच सका।