― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में चार घायल, दो की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में चार घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात नगर के अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे सड़क पारकर रहे बरेली जनपद के गड़ेरिया पुरवा निवासी 42 वर्षीय गोपीनाथ पुत्र सुंदरनाथ व 38 वर्षीय प्रियंका पत्नी  गोपीनाथ अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कछरा गांव निवासी 45 वर्षीय अरबिंद पुत्र किंसराज बड़ागांव में बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खुटहन रोड स्थित अम्बेडकर नगर मूर्ति समीप शनिवार की दोपहर बाइक की चपेट में आने से सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी कटका गांव निवासी 32 वर्षीय गीता देवी पत्नी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देख गीता देवी व प्रियंका को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...