जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत खुटहन पड़ाव के समीप बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के बीरीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र गयादीन गुरुवार को बाइक से घर जा रहा था कि नगर के खुटहन पड़ाव के समीप बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल


