― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

  • हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत काशीराम आवास के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार खड़े वाहन में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथुआ गांव निवासी 25 वर्षीय पिन्टू पुत्र प्रेम चंद्र गुरुवार की दोपहर अपने बाइक से शाहगंज से घर जाने के दौरान आजमगढ़ मार्ग स्थित काशीराम आवास के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दिया।

Share Now...