जौनपुर धारा, शाहगंज। श्रीराम लीला समिति द्वारा गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ हुआ। श्रीराम दरबार के आरती अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ कर लीला मंचन शुभारंभ किया गया। लीला के प्रथम दिन नारद जी के तप से इंद्र के घबराने, नारद की तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजने, काम देव के भेजने और नारद की के द्वारा काम देव को क्षमा करने और विश्व मोहिनी के स्वयंवर पहुंचने आदि का मन मोहक प्रस्तुति किया गया। वही नारद की भूमिका निभा रहें, अनमोल आर्ट के प्रोपराइटर अनमोल अभिनय की जम कर तारीफ भक्तों ने किया। वही व्यास जी की भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य कलाकारों में शुभम केशरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, श्रवण अग्रहरी आदि ने मनमोह प्रस्तुति दी। अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील की। संचालन आचार्य फिरतू राम यादव ने किया। स्थानीय लोगों द्वारा इस लीला मंचन कार्यक्रम में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल,रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरिधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, काली चरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया, मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन आदि कार्यकर्ता व रामभक्त मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
श्रीराम दरबार आरती संग धनुष यज्ञ लीला मंचन शुभारंभ

Previous article
Next article

