― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में चार घायल

सड़क दुघर्टना में चार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गुरुवार की देर रात सराय मोहीउद्दीनपुर के समीप एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार हरदोई जनपद के संडीला निवासी 38 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं शुक्रवार को आजमगढ़ मार्ग स्थित नयी सब्जी मंडी के समीप दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में भादी मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय सुभाष पुत्र मंता वनवासी व निजमापुर गांव निवासी 25 वर्षीय अश्वनी पुत्र दिलशेख व 20 वर्षीय अजय पुत्र रामनयन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष अश्वनी व संजय की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...