Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसखी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित

सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा मरदानपुर स्थित कार्यालय पर समसामयिक विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही, विगत एक माह से चल रही मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह भी संपन्न हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका अंजलि प्रजापति, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, सरकार भारती जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव तथा सखी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा देश के संसाधनों की बचत एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सुषमा पटेल ने इस पहल को देश को एक सूत्र में बांधने की दिशा में सार्थक कदम बताया। उन्होंने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर दीपा गुप्ता, श्रद्धा उपाध्याय, रेनू गुप्ता एवं वंदना साहू ने संगठन की सदस्यता ली। जिन्हें सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्राहमेश शुक्ल, संतोष त्रिपाठी, दयाशंकर निगम, राखी सिंह, क्रीड़ा भारती एवं सेवा भारती के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।