Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएटीएम में पैसे ना होने से उपभोक्ता हलकान

एटीएम में पैसे ना होने से उपभोक्ता हलकान

जौनपुर धारा,केराकत। इन दिनों लग्न मुहूर्त चलने से वैवाहिक आयोजन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाभाविक तौर पर हो रहे है। जिसमें लोगों को का$फी धन राशि की भी आवश्यकता होती है। लोग दिन रात एक कर का$फी मशक्कत के बाद एक एक पाई जोड़कर बैंक में पैसे जमा करके इसी दिन के लिए रखते हैं, और यही पैसा आपके ज़रूरत पर यदि ना मिले तो? क्या आपके साथ बेईमानी नहीं होगी? जिहा हम बात कर रहे है। स्टेट बैंक एटीएम की जो खुला तो रहता है पर उसमे पैसे रि$िफल नहीं किए जातें। शुक्रवार से ही स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे नहीं है। बस उसे शोपिस की भातीं खोलकर उपभोक्ताओं को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है। उपभोक्ता एटीएम में आ रहे है तो उनको निराशा ही हासिल हो रहा है। अब इस समय जबकि उपभोताओं को निकासी की शख्त आवश्यकता है। तो बैंक एटीएम द्वारा धोखा मिलना स्टेट बैंक के बेहतरी के पक्ष में तो बिल्कुल नहीं है। ऐसा ना हो की आने वाले समय में स्टेट बैंक से उपभोक्ताओं का मोह भंग ना हो जाये। जिम्मेदार लोगों को इसकी सुध लेनी ही पड़ेगी।