Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसई व गोमती नदी में स्नान कर रहे दो युवकों की डूबने...

सई व गोमती नदी में स्नान कर रहे दो युवकों की डूबने से मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सई व गोमती नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सम्बंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी रमेश यादव का 18वर्षीय पुत्र सौरभ यादव शुक्रवार की दोपहर कुछ मित्रों के साथ सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव में सई नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से सौरभ डूब गया। साथियों ने तलाश के दौरान उसे खोज निकाला। जीवित होने की आस में तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे स्वजन शव लेकर घर चले आए। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमराजपुर घाट पर गुरुवार की शाम हुआ। शहर के ही शेख मोहामिद मोहल्ला निवासी 27वर्षीय मोहसिन खान दो दोस्तों के साथ घाट पर नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। मोहसिन के घर जाकर खबर दी। स्वजन पुलिस को सूचना देकर गोताखोरों की सहायता से शव की तलाश में जुट गए। घंटों खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने पर तलाश बंद कर दी गई। शुक्रवार की सुबह मोहसिन का शव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में नदी में उतराया दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।