Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरज्वेलरी की दुकान में चोरी का नाकाम प्रयास

ज्वेलरी की दुकान में चोरी का नाकाम प्रयास

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौसपुर तिराहे पर स्थित आभूषण व जूते चप्पल की दुकान को गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। परन्तु मजबूत लॉकर व ताले को तोड़ न पाने के वजह से चोरों का प्रयास असफल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची 112पुलिस ने दोनों दुकानों का मौका मुआयना किया। इमामपुर गाँव निवासी मोनू सोनी की गौसपुर तिराहे पर मोनू ज्वेलर्स के नाम आभूषण की दुकान है। मोनू ने बताया कि हर रोज की भांति वह बीती रात दुकान बंद कर घर सोने को चले गये थे। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आये तो मौके पर दुकान के शटर का ताला बगल में टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर के समान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। चोरों ने पहचान उजागर न हो इसलिए सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी कीमत तकरीबन 25 हजार रुपए है। चोरों ने आभूषण रखी अलमारी के लॉकर को तोड़ने का भरसक प्रयास किया। लेकिन मजबूत लॉकर होने की वजह से चोर लॉकर तोड़ पाने में नाकाम हो गए। जिससे उनके चोरी करने के प्रयास असफल हो गये। इसी तरह ज्वेलरी की दुकान से सटे इमामपुर गॉव निवासी नरेंद्र पाल की जूता चप्पल की दुकान है। उसमें भी चोरों ने शटर का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने प्रारम्भिक जांच पड़ताल किया और थाने पर पहुँच पुलिस को तहरीर देने को कहा है।