Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंस्कार, शिक्षा से ही विकास संभव : गोपाल सिंह

संस्कार, शिक्षा से ही विकास संभव : गोपाल सिंह

जौनपुर धारा, थानागद्दी। सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर से चंद कदम की दूरी पर ग्रीन वैली स्कूल का उद्घाटन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह ने कहाकि शिक्षा, संस्कार दोनों की शिक्षा बच्चों को दी जानी चाहिए। उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कारित बच्चे ही देश की दशा, दिशा दोनों बदल सकते हैं। विशिष्ट अतिथि पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने कहाकि सरकार को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है दिन प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा कंप्यूटर के बारे में भी शुरू से पढ़ाया जाना चाहिए। श्री सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार शुक्ला, संचालन अंकिता सिंह ने किया।