― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंरक्षित किये गये गोवंशों का रें ईयर टैगिंग : जिलाधिकारी

संरक्षित किये गये गोवंशों का रें ईयर टैगिंग : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने अवगत कराया कि अभियान चलाकर 5000गोवंशों को संरक्षित किया जाना है। इसके संबंध में प्रत्येक विकासखंड में एक अतिरिक्त अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाया जाना और पुराने गो-आश्रय स्थल का क्षमता वृद्धि किया जाना था, जिसके संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा विकास खण्डवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए गो-आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी गोवंश संरक्षित किया जाए उसी दिन उनका ईयर टैगिंग करना भी सुनिश्चित करें। धर्मापुर म्ों गो-आश्रय स्थल हेतु जगह चिन्हित न करने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ठंड को देखते हुए गो-आश्रय स्थल में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए, ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...