― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिली छात्र की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिली छात्र की लाश

  • परिजनों का आरोप, गोली मारकर की गयी हत्या
  • ग्रामीणों ने जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने समझा बुझाकर हटाया

जौनपुर धारा, खेतासराय। बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर गोली मारकर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए खेतासराय-जौनपुर मार्ग जाम करने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस भी हत्या का मामला मानते हुए छानबीन कर रही है।

बुधवार की सुबह खेतासराय रेलवे स्टेशन के 200 मीटर उत्तर रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थिति मे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में चोट के निशान ो। कुछ देर बाद युवक की शिनाख्त 21 वर्षीय विशाल कुमार राजभर पुत्र प्रदीप कुमार राजभर निवासी अहिरो परशुरामपुर के रुप में हुई। युवक विशाल टीडी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। पिता का कहना है विशाल रात मे घर पर ही सोया था भेर में अपने बिस्तर पर नहीं था। सुबह खोजबीन कर रहे थे तभी रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। विशाल के सिर में चोट के निशान थे जिसे गोली का बताया जा रहा है। पिता प्रदीप कुमार का आरोप है विशाल को किसी बहाने से अज्ञात लोगों ने बुलाकर सिर में गोली मारकर शव ट्रैक के किनारे फेंक दिया है। विशाल दो भाई हैं जिसमें एक का नाम अमित है। वहीं जीआरपी चौकी प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह का कहना है की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। शव का पोस्टमॉर्टम कर जांच की जा रही है।

Share Now...