Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

  • सिकरारा थाना क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर हुई घटना

जौनपुर धारा, सिकरारा। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर समाधगंज बाजार के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को देर रात सड़क दुर्घटना में मोटर साईकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछा बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लाजीपार गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव (26) अपने बुआ के लड़के आशीष यादव निवासी फत्तूपुर के साथ मोटर साईकिल से मछलीशहर घरेलू काम से गया हुआ था। देर रात वापसी में समाधगंज बाजार के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए मुडे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की चपेट में आने से दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जहां देर रात इलाज के दौरान मिथिलेश की मौत हो गई। मिथिलेश की मौत की सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। तीन भाइयों में मिथिलेश सबसे बड़ा था। विगत वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पति की दुर्घटना में मौत की खबर से पत्नी बीना यादव का मानो संसार ही उजड़ गया। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। दूसरे नंबर के भाई विवेक उर्फ रोहित यादव व सबसे छोटा भाई अमित समझ ही नहीं पा रहे कि यह क्या हो गया। एक छोटी बहन रुचि यादव भी है। मिथिलेश के पिता संजय यादव का दस वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उसका पता लगाया जा रहा है।