Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी मजदूर ट्रैक्टर से गिरने के कारण मौत होना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उक्त गांव निवासी 49 वर्षीय रामबचन सटरिंग मशीन के साथ छत लिंटर करने का काम करता था। रोज कि भांति अपने पड़ोस के अन्य मजदूरों के साथ वह काम पर गया था जहां रात को वापस लौटते समय नौरंगाबाद पुलिया पर चढ़ते समय ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। शव घर पंहुचा तो परिजन हक्का-बक्का हो गए। साथ गये मजदूरों ने बताया कि काम से लौटते समय वह ट्रैक्टर से गिर गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मामला संदिग्ध है बात कुछ और है जिसे छिपाया जा रहा है। आरोप है कि शव को चुपके से मेरे दरवाजे पर रखकर लोग चले गए। शनिवार को सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गये हैं।