जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला टीबी चिकित्सालय परिसर से विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। संचारी रोग अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, मनोरंजन विभाग, सूचना विभाग अपने निर्धारित कार्य एवं दायित्व के अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्यवाही कराएंगे। संचारी अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतर विभागीय सहयोग द्वारा वेक्टर जनित एवं संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्यवाही जैसे साफ-सफाई, झाड़ी की कटाई, एंटी लारवा छिड़काव एवं जन जागरूकता कराया जाना है। दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से आशा तथा बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य योजना के आधार पर घर-घर जाकर वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा बुखार के रोगियों का चिन्हीकरण, सर्दी, जुकाम के लक्षण वाले व्यक्तियों, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया रोग, कालाजार रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। अत्यधिक मच्छर घनत्व वाले घरों का चिन्हीकरण कर अंतर विभागीय सहयोग द्वारा मच्छर रोधी गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी, ताकि बीमारी के आगामी सीजन में किसी भी तरह के वेक्टर जनित बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने आम जनमानस से अपील किया है कि संचारी अभियान में अपना सहयोग दे कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षीकरण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया/फाइलेरिया अधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा बाल विकास विभाग, नगर पालिका जौनपुर, डीएमसी यूनीसेफ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता रैली को एमएलसी ने किया रवाना

Previous article


