जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वही कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
बताते चले कि उक्त छात्रा की दादा ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाएं है कि वह अनुसूचित जाति का चमार है। उनकी करीब 13 वर्षीय कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा 20अक्टूबर की रात्रि करीब 8बजे अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी। वही पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस के यादव का लड़का उसका मुंह दबाकर घसीटते हुए। कुछ दूर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि जाते समय उक्त युवक ने धमकी दिया कि यदि किसी से कुछ बताओगी तो तुम्हें जान से मार दूगां। वही कोतवाली पुलिस छात्रा के दादा की तहरीर पर उक्त गाँव निवासी युवक के खिलाफ़ धारा-376,504,506,3,4, 3(2)(न्) के तहत केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।



