जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में वीके कॉस्मेटिक गिफ्ट सेण्टर ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र दुकान में बुधवार की रात लगभग 10बजे सार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि काजीबाजार निवासी आकाश गुप्ता कोठवार बाजार में वीके कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान है। रोज की तरह जब वह बुधवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान कोटवार बाजार से संदीप खरवार ने आकाश गुप्ता को फोन पर सूचना दिए कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही आकाश आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर देखा की दुकान मे लगी आग विकराल रूप धारण कर लिया है। शोरगुल के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आग पर काबू का लिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लगभग छ: लाख का हुआ नुकसान

Previous article

