जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के बजरंगनगर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित शिव पुराण महाकथा के निमित्त मंगलवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुईं जिसमें महिलाओं ने 108 कलश उठाकर लेवरूवा स्थित शंकर जी मंदिर से जल भरकर हनुमानजी मंदिर प्रांगण पहुंची।कलश यात्रा पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई थी। इस अवसर पर शंकर सिंह, विकास सिंह आशु, सुभाष सिंह, अजय सिंह, बृजेश सिंह चंचल, साहिल सिंह, आकाश सेठ, पूर्व प्रधान श्याम नारायन सिंह आदि भक्ति गण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला
अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
शिव पुराण महाकथा निमित्त निकली कलश यात्रा


