जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेर्रा गांव के जेआर पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों द्वारा शिव चर्चा वेदी पर बाबा भेलेनाथ की महिमा का बखान करते हुए बताया कि भगवान शिव ही गुरु है। हम सबको शिव को अपना गुरु बनाना चाहिए। शिव का भजन कीर्तन करने से सब सुख की अनुभूति होती है और सब दु:ख दूर हो जाते हैं। भगवान शिव त्रिकाल दर्शी है, वे देवो के देव महादेव है, इस सावन के पवित्र माह में उनकी जितनी अधिक चर्चा की जाती है, उससे अधिक वे सभी का कल्याण करते हैं। शिव गुरु द्वारा शिव की चर्चा संगीतमय ढंग से अपने-अपने अंदाज में किया गया। अंत में शिव भक्तों द्वारा शिव पूजन पाठ कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शिव चर्चा में क्षेत्र के कोने-कोने से शिव भक्तों ने पहुंच कर भगवान शिव की चर्चा सुनी। शिव चर्चा करने वाले रामबहादुर पटेल, रामफेर, रामराज यादव, सीता राम गिरी, रामजतन, ने शिव चर्चा कर शिव भक्तों को भाव विभेर कर दिया। इस अवसर पर लाल चंद्र निषाद, रविकांत निषाद, प्रमोद निषाद, मनोरमा, मीना सिंह सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
शिव चर्चा में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Previous article


