
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार निवासी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकताली की शिक्षिका डा. ऊषा सिंह की बेटी शिल्पा सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद से फिजिक्स विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपनी क्षमता और मेधा का लोहा मनवाया है। शिल्पा की इस सफलता पर परिजनों में खुशी लहर है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। बेटी की सफलता पर गौरवान्वित डा. ऊषा सिंह ने बताया कि मैंने बेटा बेटी में कभी भेद नहीं किया। डा. ऊषा सिंह का जीवन भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। इनके ससुर रामजन्म सिंह टीडी इण्टर कालेज में शिक्षक पद पर कार्यरत रहे। सेवानिवृत्त के बाद मूल जनपद मऊ (चिरैयाकोट) चले गये।



