― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षक प्राप्त करें निपुण लक्ष्य -एबीएसए

शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शिक्षक प्राप्त करें निपुण लक्ष्य -एबीएसए

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र पंचायत डोभी के कंपोजिट विद्यालय बगेरवा में महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर आयोजित शिक्षा चौपाल एवं स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक अभिभावकों के सहयोग से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ निपुण लक्ष्य प्राप्त करें। श्री सिंह ने निपुण भारत मिशन, मिशन कायाकल्प, डीबीटी, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय आय एवं  योग्यता आधारित परीक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अध्यापिका नम्रता सिंह द्वारा स्वप्रेरणा से बनाए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन व निरीक्षण करने के पश्चात कहा कि इससे बच्चों को चीजें समझने में आसानी होंगी। यह सराहनीय कार्य है। शिक्षक, अभिभावक व बच्चों के सम्मिलित प्रयास से ब्लॉक निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। शिक्षा चौपाल के एजेंडे के अनुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया साथ ही निपुण लक्ष्य व दीक्षा एप डाउन लोड करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर एआरपी पारसनाथ यादव, सतीश यादव, नम्रता सिंह, अनुप्रिया पांडेय, राम शबद सिंह, संजय दुबे, प्रबंध समिति व्ाâी अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष प्रियंका भारती सहित अभिभावक उपस्थित थे।

Share Now...